बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में काफी सुस्ती नजर आ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 33,873 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2 अंक की गिरावट के साथ 10,401 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है।
आज के टॉप गेनर्स हैं वेदांता, ओएनजीसी, एचसीएल, हिंडाल्को और टीसीएस। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज आदानी पोर्ट्स, एचपीसीएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक हैं।
साथ ही बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और FMCG शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.5 प्रतिशत गिरकर 25,100 के करीब नजर आ रहा है। फिलहाल, मेटल, फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
दिग्गज शेयरों में आज अदानी पोर्ट्स, आईओसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचपीसीएल, बीपीसीएल, एसबीआई, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी 1.8 से 0.6 प्रतिशत तक गिरे हैं। जो वहीं वेदांता, ओएनजीसी, एचसीएल, हिंडाल्को और टीसीएस 2.7 से 0.9 प्रतिशत तक बढ़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications