कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट में आज थोड़ा रौनक देखने को मिल रही है। जैसा कि आप जानते हैं कि गुरुवार और बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ खास खरीदारी नजर नहीं आयी है। आज यानि कि शुक्रवार को ऐसी उम्मीद नजर आ रही हैं कि आज दिन भर कारोबार सही चलेगा। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 112 अंक यानि 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,213 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 32 अंक यानि 0.3 प्रतिशत की उछाल के साथ 10,491 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत तक उछला है।
निफ्टी बैंक आज 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 25,297.80 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं बैंकिंग, मेटल, गैस ऑयल, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और निफ्टी ऑटो में भी खरीदारी का माहौल है।
आज के दिग्गज शेयरों में टॉप गेनर्स की कैटेगरी में अदानी पोर्ट्स, वेदांता, हिंडाल्को, भारती इंफ्राटेल और भारती एयरटेल हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज एचसीएल, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स और इंफोसिस हैं।
बात करें एशियाई बाजारों की तो जापान का निक्केई 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21758.71 पर उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही स्ट्रेट्स टाइम्स 0.65 फीसदी बढ़त के साथ 3491.22 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं हैंग सेंग आज गिरावट के साथ 30807.18 पर कारोबार कर रहा है।
आज कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी भी 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications