यहां पर जानिए एटीएम में कैश की कमी का कारण। साथ ही जानिए कि सरकार का इस पर क्या कहना है।
लगभग हर राज्य के एटीएम में कैश की किल्लत इस समय देखने को मिल रही है। पिछले कुछ सप्ताह से यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है। पहले आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में इस तरह की दिक्कत आ रही थी अब अन्य राज्यों में भी कैश की कमी सामने आ रही है। ATM में पैसों की कमी को लेकर सरकार अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सरकार की ओर से केंद्र और राज्य वित्त मंत्री ने कुछ राज्यों में कैश की कमी की बात को स्वीकार किया है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक टिट्वीट के माध्यम से यह बताया है कि सरकार ने देश में करेंसी के हालात की समीक्षा की है। वित्तमंत्री ने कहा कि देश में जरुरत से ज्यादा नोट सर्कुलेशन में हैं और बैंकों में भी पर्याप्त नोट उपलब्ध हैं।
तीन दिनों में खत्म हो जाएगी कैश की किल्लत
तो वहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल ने कहा है कि कुछ राज्यों में नोटों की पैदा हुई किल्लत तीन दिनों में खत्म हो जाएगी। जिन राज्यों में कैश की दिक्कत है वहां दूसरे राज्यों के मुकाबले कम नोट पहुंचे हैं। उन्होने ने कहा कि सरकार जरुरत के अनुसार राज्यों के बीच नोटों का उचित वितरण करने की दिशा में कदम उठा रही है।
इस तरह से बचें कैश की कमी से
फिलहाल, कैश की किल्लत से बचने के लिए आपको सचेत रहना होगा। जरुरी ट्रांजेक्शन के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करें, ऐसे में जरुरी काम के लिए आपके पास कैश बचा रहेगा। आजकल लगभग हर शॉप में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा होती है तो आप भी सुविधा का उपयोग करें।
नोटों की जमाखोरी का है संदेह
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2000 के नोटों की जमाखोरी हो रही है। सिस्टम में सामान्य लेनदेन के लिए रिजर्व बैंक और सरकार के प्रिंटिंग प्रेस से छपकर निकली नोटें पर्याप्त हैं, लेकिन जमाखोरी की वजह से ये नोट आम आदमी तक नहीं पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद 5 लाख करोड़ रुपए के 2000 के नोट छापे गए थे।
क्या कहते हैं आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 6 अप्रैल तक 18.17 लाख करोड़ रुपए सर्कुलेशन में थे। नोटबंदी के समय भी करीब इतनी ही करेंसी प्रणाली में थी। नकदी की किल्लत इसलिए भी अटपटी दिखती है, क्योंकि डिजिटलीकरण के बाद कैश की जरुरत में काफी कमी आई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications