मौसम विभाग द्वारा देश में अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद से शेयर बाजार में तेजी देखी गई। मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 90 अंको की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 20 अंको का उछाल दर्ज किया गया। सेंसेक्स 34 हजार 395 और निफ्टी 10 हजार 549 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में 30 में से 15 सेक्टर्स में तेजी दर्ज की गई है। इसमें पॉवरग्रिड 2.94 में प्रतिशत, एनटीपीसी में 1.99 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनीलीवर में 1.83 प्रतिशत ICICI बैंक के शेयरों में 1.50 प्रतिशत और ITC के शेयरो में 1.23 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
शेयर बाजार के जिन सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई उसमें एक्सिस बैंक में 1.78 प्रतिशत, आईटी कंपनी विप्रो में 1.53 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स में 1.28 प्रतिशत, देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा में 1.27 प्रतिशत और मारुति में 0.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 46.10 अंकों की तेजी के साथ 16,780.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 49.74 अंकों की तेजी के साथ 18,131.99 पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 28.95 अंकों की तेजी के साथ 10,557.30 पर खुला और 20.35 अंकों या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,548.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,560.45 के ऊपरी और 10,495.65 के निचले स्तर को छुआ।


Click it and Unblock the Notifications