एक ओर जहां पूरे देश में कैश क्राइसेस चल रहा है तो वहीं आज बुधवार को शेयर मार्केट में अच्छी-खासी ओपनिंग नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही खरीदारी का माहौल है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 100 अंकों की बढ़त के साथ 34,400 से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 10,600 के आसपास पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप की तो यहां पर भी खरीदारी आज नजर आ रही है। बीएसई के स्मॉलकैप जहां 18187 पर 0.3 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई मिडकैप 0.2 की बढ़त के साथ 16825 पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि आज निफ्टी बैंक में थोड़ा कमजोरी नजर आ रही है।
तो वहीं मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, बीएसई एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई टेक और निफ्टी पीएसई में भी अच्छे आसार नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई कैप गुड्स और ड्यूरेबल्स में मंदी दिखाई दे रही है।
टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यहां आज सिपल, विप्रो, जी इंटरटेन, गेल और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में आज बीपीसीएल, हिंडाल्को, कोटक महिंद्रा, एम एण्ड एम और इंफोसिस के लिए आज दिन अच्छा नहीं है।
यदि ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी आज कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट में नेक्केई बाजार जहां 1.4 अंकों की बढ़त के साथ 22150 से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 3540 से ज्यादा पद 1.2 की बढ़त के साथ चल रहा है। वहीं हेंग सेंग भी 0.2 की बढ़त के साथ 30146 पर कारोबार कर रहा है।
आपको बता दें कि आज रुपएया 7 महीने के निचले स्तर पर लुढ़का है। यह 2 पैसे गिरकर 65.66 पर खुला है।


Click it and Unblock the Notifications