दुनिया के तमाम आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि, अगली सदी एशिया की सदी होगी। तमाम पश्चिमी विचारक भी इस विचार से सहमत हैं। एशिया में उद्योग और व्यापार की संभावनाएं बहुत हैं। धीरे-धीरे यहां कई उद्योगपतियों ने मजबूती से अपने व्यापार को दुनिया भर में फैलाया है। भारत, चीन, जापान, मलेशिया समेत तमाम देशों के बड़े उद्योगपति पश्चिमी और अमेरिकी उद्योगपतियों की बराबरी में खड़े हो चुके हैं। आइए जानते हैं एशिया महाद्वीप 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों के बारे में। खास बात ये है कि इस लिस्ट में 4 भारतीय उद्योगपति हैं, 4 चीनी उद्योगपति हैं, 1 जापान और 1 सऊदी अरब के उद्योगपति हैं।
10- दिलीप सिंघवी
लिस्ट में 10वें स्थान पर भारतीय उद्योगति दिलीप सिंघवी हैं। दिलीप निल सिंघवी सन फार्मा के संस्थापक हैं। सन फार्मा का व्यापार पूरे यूरोप और अमेरिका तक फैला है। दिलीप सिंघवी की नेट वर्थ 16.9 बिलियन डॉलर है। यह भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति माने गए हैं। यह एक भारतीय बिजनेस मैन हैं और इन्हें पदमश्री सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है। इन्होंने अपने पार्टनर प्रदीप घोष के साथ मिलकर सन फार्मास्युटिल्स को स्थापित किया था।
9- शिव नाडर
लिस्ट में 9वें स्थान पर भी भारतीय उद्योगपति हैं। 9वें स्थान पर हैं एचसीएल के प्रमुख शिव नाडर। ये कहना गलत नहीं होगा कि, शिव नाडर ने भारत के घर-घर में कंप्यूटर पहुंचा दिया। एक वक्त भारत में कंप्यूटर खरीदना किसी सपने जैसा था, लेकिन शिव नाडर के प्रयासों के चलते भारत में तमाम लोगों के सपना पूरा हुआ है। शिव नादर, HCL और शिव नादर फाउंडेशन के चेयरमैन हैं। इन्हें इनके प्रयासों और सफलता के लिए 2008 में पदम भूषण का सम्मान भी मिल चुका है। इनका निकनेम मैगस है। इनकी नेट वर्थ 11.4 बिलियन डॉलर है।
ताडाशी यानाई
ताडाशी यानाई जापान के बड़े उद्योगपति हैं और वह इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। ताडाशी यानाई 'फास्ट रीटेलिंग' नाम की कंपनी के फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। ब्लूमवर्ग की 2014 की लिस्ट में ताडाशी यानाई दुनिया में 34वें सबसे धनी व्यक्ति थे। वह जापान के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार किए जाते हैं। ताडाशी यानाई की कुल नेटवर्थ 15.9 बिलियन डॉलर है।
अजीम प्रेमजी
लिस्ट में 7वें स्थान पर एक बार फिर नाम है। 7वें स्थान पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी हैं। अजीम प्रेम जी, इनकी नेट वर्थ 18.2 बिलियन डॉलर है। यह दुनिया के 55वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। और भारत के चौथे सबसे अमीर आदमी। अजीम प्रेमजी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन हैं। इसके अलावा ये प्राइवेट इक्वटी फण्ड और प्रेमजी इन्वेस्ट के भी मालिक हैं।
6- अल वादीन बिन ताला
लिस्ट में 6वें स्थान पर सऊदी अरब के उद्योगपति, अल वादीन बिन ताला हैं। अल वादीन बिन ताला का जन्म लेबनान के शाही परिवार में हुआ था। अल वादीन बिन ताला ने अपनी शिक्षा मिलीट्री स्कूल में पूरी की है। अल वादीन बिन ताला का रियल एस्टेट कारोबार काफी फैला हुआ है। अल वादीन बिन ताला की 20 सेंचुरी फॉक्स, ट्विटर, डिज्नीलैंड पेरिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में हिस्सेदारी है। अल वादीन बिन ताला की कुल नेट वर्थ 18.8 बिलियन डॉलर है।
5- ली शओ की
लिस्ट में 5वें स्थान पर चीनी उद्योगपति ली शओ की हैं। ली शओ की को 'हांगकांग का वॉरेन बफेट' भी कहा जाता है। ली शओ की एक रियल एस्टेट टाइकून हैं। निवेश और रियल एस्टेट के अलावा ली शओ की ने कुछ हॉस्टल का भी निर्माण कराया है जिसमें कमजोर और गरीब तबके के लोगों को रहने और बेहद कम दाम में सामान खरीदने की सुविधा मिलती है। ली शओ की कुल नेटवर्थ 21.8 बिलियन डॉलर है।
जैक मा
अगर चीन के उद्योपतियों की बात हो और जैक मा का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भारत में जितनी फेमस अलीबाबा की कहानियां है, दुनिया में उतनी ही फेमस है जैक मा की कंपनी अली बाबा। जैक मा को लोग चीन में मा युन के नाम से भी जानते हैं। 1995 में जैक मा ने पहली बार अमेरिका जाकर इंटरनेट देखा था। वहीं से उन्हें अली बाबा कंपनी को शुरु करने का ख्याल आया था। अलीबाबा कंपनी एक चीनी वेबसाईट है जो बिजनेस टू बिजनेस मार्केट प्लेस को बढ़ावा देती है। एक उद्योगपति के अलावा जैक मा एक कुशल प्रवक्ता हैं, मोटिवेशनल स्पीक हैं और दार्शनिक विचारक भी हैं। जैक मा की कुल नेट वर्थ 28.3 बिलियन डॉलर (फोर्ब्स 2017 के आंकड़े) है।
वांग जियालिन
चीन के एक और उद्योगपति इस लिस्ट में शामिल हैं। वांग जियालिन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जियालिन ने 17 साल तक अपनी सेवाएं चीनी सेना में दी है। जियालिन चीन की सबसे बड़ी रियल एस्टेट और मूवी थिएटर कंपनी चाइना टुडे के मालिक हैं। जियालिन ने इसके अलावा चीन में बड़े होटल्स की चेन, शॉपिंग प्लाजा और थिएटर आदि में भी निवेश किया है। वांग जियालिन की कुल नेटवर्थ 31.3 बिलियन डॉलर है।
ली किया शिंग
चीन के बेहद गरीब परिवार में जन्मे ली किया शिंग 15 साल की उम्र में एक प्लास्टिक कंपनी में काम करते थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद की प्लास्टिक कंपनी भी स्थापित की। ली किया शिंग का नाम पूरे चीन में बड़ी इज्जत के साथ लिया जाता है। बचपन में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने 16-16 घंटे तक कठोर परिश्रम किया। उन्होंने अपनी प्लास्टिक कंपनी को शुरु करने में भी यही अथक परिश्रम जारी रखा। बहुत बाद में उन्हें हाई क्वालिटी का प्लास्टिक बनाने में सफलता मिली। महज 22 साल की उम्र में ली किया शिंग ने खुद की बचत से चियांग कांग नाम की प्लास्टिक कंपनी शुरु की। आज ली किया शिंग 34.3 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
1- मुकेश अंबानी
लिस्ट में पहले नंबर हैं भारती उद्योगपति मुकेश अंबानी। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 2018 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति बढ़कर 40.1 बिलियन डॉलर (फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक) हो गई है। वर्तमान में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 19वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं और दुनिया की सबसे सुरक्षित कार में सफर करते हैं। मीडिया मुकेश अंबानी को देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति कहता है लेकिन उन्हें ये शब्द पसंद नहीं है। उम्र का असर उनके चेहरे पर नहीं दिखता है और वो हर बार किसी नए प्रोजेक्ट के साथ लोगों के सामने आ जाते हैं। पिछले वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 23.2 अरब डॉलर थी जो कि एक साल में बहुत तेजी से बढ़ी है। 2018 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति बढ़कर 40.1 बिलियन डॉलर (फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक) हो गई है। वर्तमान में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 19वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40 फीसदी शेयर हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications