देश के तमाम बड़े हिस्सों में कैश की कमी के चलते लोग परेशान हो चुके हैं। वह अब सीधे तौर पर इस समस्या के लिए सरकार और आरबीआई को जिम्मेदार मान रहे हैं। वहीं अब इस मामले में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को पीओएस मशीनों से पैसे निकालनें की सुविधा दी है।

एसबीआई ने कहा कि वह उसकी पीओएस यानि कि प्वाइंट ऑफ सेल मशीनों के माध्यम से नकदी निकालने पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं वसूलेगा। यह मशीनें कई कई व्यापारिक संस्थानों को दी गईं हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के मुताबिक टीयर 1 और टीयर 2 शहरों में ग्राहक प्रतिदिन प्रति कार्ड 1,000 रुपए और टीयर 3 से लेकर टीयर 6 शहरों में प्रति कार्ड प्रति दिन 2,000 रुपए निकाल सकते हैं।
बैंक ने एक बयान में कहा, एसबीआई की कुल 6.08 लाख पीओएस मशीनें हैं, जिसमें से 4.78 लाख पीओएस मशीनों से एसबीआई के ग्राहकों और उन बैंकों के ग्राहकों को नकदी निकालने की सुविधा दी गई है, जिन्होंने अपने ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू कर रखी है।
इससे कुछ ही दिन पहले देश में नकदी की चल रही किल्लत के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि 'प्रचलन में जरूरत से ज्यादा नकदी है' और सरकार ने नकदी की कमी के लिए कुछ क्षेत्रों में 'असामान्य मांग' को जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलावा केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि उसने 500 रुपये के नोट की छपाई पांच गुना बढ़ाने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications