कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में कुछ खास कारोबार नजर नहीं आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.1 फीसदी लुढ़क कर 34370 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.0 की गिरावट के साथ 10500 के आसपास कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी बाजार सुस्त नजर आ रहा है। बीएसई के स्मॉलकैप जहां मात्र कुछ अंकों की बढ़त के साक 18170 के आसपास बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 16820 के आसपास कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज के टॉप गेनर्स कंपनियों में टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसी कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में हिंडाल्को, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, वेदांता और आईटीसी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी आज 0.4 फीसदी गिरावट के साथ 250120 के आसपास कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी ऑटो, बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और बीएसई मेटल में भी गिरावट का दौर जारी है। जबकि आज निफ्टी आईटी सेक्टर में 2.0 फीसदी बढ़त के साथ 13628 के आसपास कारोबार चल रहा है।
एशियाई बाजारों में भी आज हर तरफ गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार नेक्केई गिरावट के साथ 22168 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स भी गिरावट के साथ 3571 के आसपास चल रहा है। हैंग सेंग में भी गिरावट देखने को मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications