यहां पर आपको पोस्ट ऑफिस लखनऊ सर्किल में मिलने वाले नए एटीएम कार्ड की विशेषताएं बताएंगे।
डाकघर विभाग द्वारा ग्राहकों को एक नई सुविधा दी जाएगी। भारतीय पोस्ट ऑफिस के द्वारा अब चिप वाले एटीएम कार्ड दिए जाएंगे। इस बारे में डाक विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इससे न तो ग्राहकों के खाते की जानकरी चोरी की जा सकेगी और न हो क्लोनिंग। वर्तमान में जो एटीएम कार्ड दिए जा रहे हैं वो मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले हैं जो सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने भी सुरक्षा की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आपको बता दें कि परिमंडल के तहत लखनऊ सर्किल सहित आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी व गाजियाबाद सर्किल आते हैं।
लखनऊ सर्किल में लखनऊ व आसपास के जिले शामिल हैं। बता दें कि राजधानी में दो प्रधान डाकघर हैं।
चिप वाले एटीएम कार्ड की विशेषताएं
पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले एटीएम में मैग्नेटिक स्ट्रिप की जगह छोटी चिप लगी होती है, जिसमें यूजर का पूरा डाटा एनक्रिप्ट होता है। इससे कार्ड खो जाने पर दूसरा कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। इतना ही नहीं इस कार्ड की क्लोनिंग व डुप्लीकेसी नहीं की जा सकती है।
अकाउंट डिटेल पूरी तरह से होगी सुरक्षित
साथ ही इससे यूजर के अकाउंट की डिटेल पूरी तरह से सुरक्षित रहती है लेकिन चिप वाले कार्ड की कॉस्ट मैग्नेटिक कार्ड से अधिक है। यह 80-90 रुपए में बनता है, वहीं मैग्नेटिक कार्ड पर लागत 15 से 20 रुपए तक आती है।
जल्द ही नए एटीएम कार्ड का होगा वितरण
वर्तमान में लखनऊ में डाकघर के एटीएम के लिए तीन एटीएम मशीनें हैं। जबकि सर्किल में 50 हजार एटीएम कार्ड का वितरण हो चुका है। परन्तु अब मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्डों का वितरण रोक दिया गया है। जल्द ही नए चिप वाले एटीएम आने वाले हैं। इसलिए कस्टमर को यही कार्ड दिए जाएंगे।
डाकघर में बैंक से ज्यादा मिलती हैं सुविधाएं
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस में आपको बैंकों से ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। डाकघर में आप सिर्फ 50 रुपए में खाता खुलवा सकते हैं। साथ ही डाक विभाग में खाता खुलवाने पर एटीएम की सुविधा भी मिलती है जिसका इस्तेमाल बैंको के एटीएम में कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications