यहां पर आपको आईआरसीटीसी के लकी ड्रॉ स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसके माध्यम से आप 10 हजार रुपए जीत सकते हैं इसमें आपको IRCTC खाते से आधार को लिंक करना होगा।
भारतीय रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट IRCTC उन यूजर्स को 10 हजार रुपए जीतने का मौका दे रही है जो कि आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया को अपना रहे हैं। इसके लिए आपको जून 2018 से पहले अपने आधार को आईआरसीटीसी के अपने अकाउंट से लिंक करवाना होगा। जिसके बाद आप 10,000 रुपए जीतने का हकदार बन सकते हैं। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आईआरसीटीसी की लकी ड्रॉ स्कीम
सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने इस योजना को जनवरी 2018 में लॉन्च किया था जो कि अभी जून 2018 तक लागू है। इस स्कीम को लकी ड्रॉ स्कीम का नाम दिया गया है। इसके तहत हर महीने के दूसरे सप्ताह में लकी ड्रॉ निकाला जाता है। जिसमें 5 लकी यूजर्स चुने जाते हैं।
बता दें कि यह पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड होती है। जो 5 लकी विनर चुने जाते हैं उन्हे 10 हजार रुपए कैश प्राइज मिलती है। IRCTC: वैष्णो देवी टूर पैकेज, मात्र 2500 रुपए में करें यात्रा
लिंक करें आधार से IRCTC अकाउंट
इस ऑफर को जीतने के लिए आपको बस आधार से अपना IRCTC अकाउंट लिंक करना होगा। तो आइए बताते हैं कि आप कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करा सकते हैं।
ऐसे करें लिंक
1-आधार को IRCTC अकाउंट से वेरिफाइ करने के लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट https://www.irctc.co.in/eticketing/loginHome.jsf पर जाना होगा।
2-वहां पर जाकर सबसे पहले आपको अपनी आईडी लॉगिन करने के लिए पासवर्ड डाल कर माई प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
3-प्रोफाइल सेक्शन में जाने के बाद आधार केवाईसी पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
4-जिसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको OTP आएगा।
5-उस ओटीपी को वेबसाइट में ओटीपी वाली जगह पर डालें।
6-अब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट वेरिफाइ हो चुका है।
ये सारी प्रकिया पूरी करने के बाद आपके मोबाइल पर आपको एक मैसेज मिलेगा कि आपकी केवाईसी डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट कर दी गई है। मोबाइल सिम के लिए जरूरी नहीं आधार!
ये मिलेगी सुविधा
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कराने के बाद आप हर महीने 12 रेल टिकट बुक करवा सकते हैं। जिन लोगों का अकाउंट आधार से लिंक नहीं है वो केवल 6 टिकट ही बुक करवा सकते हैं। रेलवे के अनुसार जब भी आधार लिंक करने के बाद जब भी आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से टिकट बुक करेंगे तो आपका PNR नंबर इस स्कीम में शामिल हो जाएगा। रेल यात्रियों के लिए IRCTC ने दिया एक बड़ा तोहफा
ये है कैश प्राइज में भाग लेने का नियम
ऐसे यूजर्स जो आईआरसीटीसी वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं और उन्होने आधार केवाईसी करवाया है, वही इस ऑफर के लिए योग्य होंगे। यूजर को कम से कम एक PNR बुक करना होगा। बुकिंग करवाने वाले यूजर की डिटेल उसके आईआरसीटीसी पर बनी प्रोफाइल से मैच होना चाहिए। तत्काल टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बदले नियम
इन्हें नहीं मिलेगा लकी ड्रॉ स्कीम का फायदा
ऐसे यूजर जिन्होंने यात्रा कैंसिल कर दी है और TDR फाइल किया है, वे इसके लिए योग्य नहीं होंगे। विजेता के नाम आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर महीने के शुरुआती सप्ताह में दिखाए जाएंगे। इसके बाद संबंधित यूजर का वेरिफिकेशन होगा। बता दें कि आईआरसीटीसी के कर्मचारी इस स्कीम में भाग लेने के योग्य नहीं होंगे। भारत की टॉप 5 सुपरफास्ट और हाई स्पीड ट्रेन
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications