रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जो खुद निराश है, वे देश में निराशा पैदा कर रहे हैं । साथ ही मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने रेलवे से लेकर राजमार्ग और डिजिटल क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आधारभूत ढांचे के विकास के लिये व्यापक निवेश किये हैं जिससे रोजगार के काफी अवसर सृजित हुए हैं।
कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया: मोदी
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को ‘नरेन्द्र मोदी एप' के जरिये संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के पास अपने कार्यकाल की अच्छी बातें बताने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। कांग्रेस ने 60 साल राज किया, लेकिन काम कुछ नहीं किया, इसलिए उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है ।''
झूठ पर झूठ बोल रही है कांग्रेस: मोदी
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अपने 60 वर्षो के कार्यकाल की कुछ अच्छी बातें बता सकती थी लेकिन कुछ भी नहीं है, इसलिये झूठ फैला रहे हैं और झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि क्या देश में सारी बेरोजगारी पिछले चार साल में आई है? इससे पहले उनकी कांग्रेस की सरकार 10 साल रही लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या बड़े पैमाने पर यह बेरोजगारी हमें विरासत में नहीं मिली?
रोजगार के अवसर बढ़े
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे कई काम किए हैं, जिनसे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की कई एजेंसियों ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आशाओं आकांक्षाओं को केवल एक रास्ते से पूरा नहीं किया जा सकता। इसीलिये उनकी सरकार सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के साथ ही पर्सनल सेक्टर पर भी बल दे रही है, इस क्षेत्र में पूंजी लगा रही है।
रेलवे-डिजिटल क्षेत्र में पैदा हुए नए रोजगार
मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने रेलवे से लेकर राजमार्ग और डिजिटल क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आधारभूत ढांचे के विकास के लिये व्यापक निवेश किये हैं । जब आधारभूत ढांचे के विकास पर इतने बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा हो, कार्य हो रहा हो तब क्या रोजगार पैदा नहीं होगा? ये सभी क्षेत्र श्रम से जुड़े हैं ।
देश में एफडीआई बढ़ा
उन्होंने कहा कि देश में रिकार्ड प्रत्यक्ष विदेश निवेश एफडीआई हुआ है और यह लगातार बढ़ रहा है। दुनिया में भारत ने व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ स्थल के रूप में स्थान बनाया है। दुनिया की रेटिंग एजेंसियों ने इसकी तारीफ की है। हर जगह रोजगार सृजन बढ़ रहा है ।
मोदी ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कर्नाटन की सरकार ने अपने प्रदेश में 50 लाख रोजगार सृजित होने और पश्चिम बंगाल की सरकार ने 60 लाख रोजगार सृजित होने की बात कही है। ऐसे में जब राज्य में रोजगार सृजित हो रहे हैं तब क्या देश में रोजगार पैदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना जांच किये, जानकारी प्राप्त किये, आधारहीन बातें बोलना ठीक नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications