यहां पर आपको भारत दर्शन टूर पैकैज के बारे में बताएंगे जो कि आपको 7 रातें और 8 दिन के लिए मात्र 7560 रुपए में मिल रहा है।
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम यानि की आईआरसीटीसी 7 रातें और 8 दिन के लिए भारत दर्शन के तहत मात्र 7,560 रुपए में एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज की पेशकश कर रहा रहा है। आईआरसीटीसी पर्यटन आधिकारिक वेबसाइट- irctctourism.com के मुताबिक, यह देश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करने वाले सबसे किफायती पैकेज में से एक है। भारत दर्शन' की विशेष यात्रा पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

आईआरसीटीसी पर्यटन का उल्लेख करते हुए पर्यटन सुविधा केंद्र, जोनल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। यह यात्रा 9 मई, 2018 को शुरू होगी और 16 मई, 2018 को समाप्त हो जाएगी।
भारत दर्शन टूर पैकेज के बारे में यहां पर आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं-
1-पैकेज का नाम भारत दर्शन है जिसका बुकिंग कोड (WZBD227) है।
2-इस पैकेज के तहत आप मथुरा, आगरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णोदेवी की यात्रा एक बार में कर सकते हैं।
3-इस पैकेज के बोर्डिंग स्टेशन राजकोट, सुरेंद्र नगर, विरामगाम, साबरमती, आनंद, वडोदरा, गोधरा और रतलाम शहर में हैं।
4-पैकेज के डी-बोर्डिंग पॉइंट्स में रतलाम, गोधरा, वडोदरा, आनंद, साबरमती, विरामगाम, सुरेंद्र नगर और राजकोट शामिल हैं।
5-भारत दर्शन टूर पैकेज की यह यात्रा आप ट्रेन से स्लीपर क्लास में कर सकते हैं।
6-पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है।
7-ट्रेन राजकोट से सुबह 6 बजे निकलेगी।
8-इस पैकेज में रात के रहने / सुबह के के लिए ताजा नास्ता, शुद्ध शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए पर्यटक बसों, घोषणाओं और सूचनाओं के लिए टूर एस्कॉर्ट्स, प्रत्येक कोच के लिए सुरक्षा व्यवस्था (हथियारों के बिना) और ट्रेन पर एक आईआरसीटीसी अधिकारी ट्रेन अधीक्षक के रूप में मौजूद होगा।
9-स्मारकों पर प्रवेश शुल्क और गाइड शुल्क पैकेज लागत में शामिल नहीं हैं, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसका उल्लेख किया गया है।
10-टूर प्रोग्राम किसी भी बदलाव के अधीन है, यानी कि किसी अकास्मिक परिस्थिति में टूर का बदलाव या ट्रेन रद्द होने जैसी चीजे हो सकती है आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications