यहां पर आपको पेटीएम टैप कार्ड के बारे में बताएंगे, जिसके द्वारा आप ऑफलाइन भी भुगतान कर सकते हैं।
अब पेटीएम के नए फीचर के तहत ऑफलाइन रहकर भी आप पेमेंट कर सकते हैं। यानी कि बिना इंटरनेट यूज किए पेटीएम टैप कार्ड के माध्यम से आप कोई भी पेमेंट कर सकते हैं। इस पर कंपनी का दावा है कि आप 0.5 सेकंड से भी कम समय में लेन-देन कर सकते हैं। इसके लिए व्यापारियों को पेटीएम द्वारा जारी NFC POS टर्मिनल मिलेंगे जिसके जरिए भुगतान हो सकेगा।

यह टैप कार्ड 1 सेकंड में पेटीएम द्वारा जारी एनएफसी पीओएस टर्मिनल्स में पूरी तरह ऑफलाइन, सुरक्षित और सहज डिजिटल भुगतानों को सक्षम करने के लिए NFC तकनीकि का इस्तेमाल करता है। भुगतान करने के लिए यूजर्स टैप कार्ड पर QR कोड स्कैन करके और किसी भी एड वैल्यू मशीन में इसे सत्यापित करके अपने पेटीएम खाते से पैसे जोड़ सकते हैं।
भुगतान को सरल बनाने के प्रयास में पेटीएम इस कार्ड का इस्तेमाल करके तेज डिजिटल भुगतानों को सक्षम करने के लिए पहले चरण में कार्यक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों और कॉरपोरेट के साथ साझेदारी कर रहा है।
इस पर पेटीएम के सीईओ का कहना है कि ऐसे कई लोग हैं जिनके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता है या उनके पास सीमित बजट होता है इसलिए वे ऑनलाइन भुगतान का प्रयोग करने से परहेज करते हैं। इसलिए ऑफलाइन भुगतान करने में उन्हें सक्षम बनाने के लिए हम पेटीएम टैप कार्ड पेश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications