अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बुधवार को भारत की विकास दर की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से विकास करेगी। IMF ने साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था का 7.4 फीसदी और 2019 में 7.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। एशिया एंड पैसिफिक रीजनल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भी भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ की थी।
नोटबंदी और GST से उबर चुका है भारत: IMF
IMF में नोटबंदी और जीएसटी की भी चर्चा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अभी नोटबंदी और जीएसटी के असर से उभर रहा है और आने वाले समय में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक(सीपीआई) नियंत्रण में रहेगा।
भारत के मुकाबले पीछे रहेगा चीन
रिपोर्ट में चीन के लिए बुरी खबर है क्योंकि IMF द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में चीन की आर्थिक संवृद्धि दर 2018 में 6.6 फीसदी और 2019 में 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।
बढ़ सकता है वित्तीय घाटा
IMF की रिपोर्ट में वित्तिय घाटा बढ़ने की बात कही गई है। साल 2017 में उपभोक्ता मूल्य में 3.6 फीसदी बढ़ोतरी हुई, वहीं आने वाले दो सालों में इसके पांच फीसदी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, विदेश प्रत्यक्ष निवेशके आने से इसमें थोड़ी बढ़त का अनुमान लगाया जा सकता है।
पाकिस्तान के लिए बुरी खबर
रिपोर्ट में एशियाई क्षेत्र को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बताया गया है। लेकिन इस रिपोर्ट में पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट की सूची में पाकिस्तान को मध्य पूर्वी देशों की सूची में रखा गया है। पाकिस्तान का रिपोर्ट में नाम न होना पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है क्योंकि इंटरनेशल लेवल पर पाक को इसका नुकसान होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications