यहां पर आपको बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए नए प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे जो कि 39 रुपए है और जिसमें आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर को 39 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर मिलेगा। नए प्लान में ग्राहक लोकल एवं एसटीडी दोनों वॉइस कॉल कर सकते हैं। साथ ही रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग का ऑफर मिल रहा है। 39 रुपए के इस प्लान में यूजर देश भर में दिल्ली व मुंबई को छोड़कर कहीं भी कॉल कर सकते हैं।
10 दिनों की होगी वैद्यता
आपको बता दें कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा उपभोक्ता को 100 मैसेज भी फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा यूजर को रिंग बैंक ट्यून सेट करने का भी ऑफर मिल रहा है। फिलहाल इस प्लान में कोई भी डाटा सुविधा नहीं मिल रही है। इस प्लान की वैद्यता सिर्फ 10 दिनों की होगी। जिसमें आप जितनी चाहे उतनी बात कर सकते हैं।
प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा लाभ
बीएसएनएल का 39 रुपए का यह ऑफर प्रीपेड सिम यूजर्स के लिए है। जियो और एयरटेल को टक्कर देने और टेलीकॉम सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए बीएसएनएल लगातार अपने नए-नए प्लान पेश कर रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैण्ड सर्विस शुरु करने वाली है। जिसे देखते हुए बीएसएनल भी अपने ब्रॉडबैण्ड सर्विस में बदलाव के साथ आने की तैयारी में है।
बीएसएनएल की संडे फ्री कॉलिंग सर्विस
बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड यानी कि बीएसएनल ने हाल ही में अपने संडे फ्री कॉलिंग की सुविधा को दोबारा शुरु कर दिया है। याद दिला दें कि इस सेवा को कंपनी ने फरवरी में वापस शुरु किया था, लेकिन यह सुविधा 30 अप्रैल को बंद होने वाली थी जो कि नहीं हुई।
बीएसएनएल की अन्य सुविधाएं
BSNL कंपनी ने अब ब्रॉडबैण्ड, लैण्ड लाइन कॉम्बो और FTTH ब्रॉडबैण्ड यूजर्स के लिए इस सुविधा को 1 मई से वापस शुरु कर दिया है। बीएसएनएल यूजर इस प्लान के तहत देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल कर सकते हैं। साथ ही बीएसएनएल ने रात के वॉइस कॉल प्लान को भी रिफ्रेश किया है। अब यूजर्स रात 10 बजकर 30 मिनट से सुबह 6 बजे तक फ्री कॉल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications