इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार ट्रांसजेंडर श्रेणी के तहत पैन कार्ड में किसी तरह के बदलाव के लिए लिंग संबंधी प्रमाणपत्र की जरुरत नहीं है।
पैन कार्ड और ट्रांसजेंडर्स समूह के लोगों के लिए आयकर विभाग एक और सुविधा प्रदान कर रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार ट्रांसजेंडर श्रेणी के तहत पैन कार्ड में किसी तरह के बदलाव के लिए लिंग संबंधी प्रमाणपत्र की जरुरत नहीं है। आपको बता दें कि विभाग ने 10 अप्रैल को आयकर नियमों में संशोधन कर ट्रांसजेंडर को उनके कर संबंधी लेनदेन के लिए पैन नंबर हासिल करने के लिए आवेदकों की एक स्वतंत्र श्रेणी के तौर पर मान्यता दे दी है।
ट्रांसजेंडर्स को हो रही थी परेशानी
जैसा कि आप जानते हैं कि इसके पहले तक पैन कार्ड आवेदन फॉर्म में पुरुष एवं महिला लिंग श्रेणी ही उपलब्ध थे। CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने इस संदर्भ में मिले आवेदनों को देखते हुए यह बदलाव किया है क्योंकि ट्रांसजेंडर को नया पैन हासिल करने में या अपने पुराने पैन कार्ड के जरिए लेनदेन करने में दिक्कत हो रही थी।
बदलाव के अनुरोध वाले आवेदनों को मिली मंजूरी
आयकर विभाग की ओर से यह कहा गया है कि नए पैन के आवंटन और लिंग श्रेणी ट्रांसजेंडर डालने के लिए बदलाव के अनुरोध वाले आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही NSDL और UTIITSL पोर्टल के जरिए पैन में बदलाव के अनुरोध वाले आवेदन में लिंग श्रेणी में बदलाव कर ट्रांसजेंडर डालने के लिए कोई प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी।
आधार में थी सुविधा लेकिन पैन में नहीं
इनकम टैक्स अधिकारियों के अनुसार ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पैन कार्ड हासिल करने में दिक्कतें हो रही थीं और यह समस्या इस वजह से और बढ़ रही थी कि आधार फॉर्म में तीसरे लिंग की श्रेणी है लेकिन पैन के फॉर्म में नही है। जिसकी वजह से ट्रांसजेंडर अपना पैन कार्ड अपने आधार से लिंक नहीं कर पा रहे थे।
सीबीडीटी ने प्रदान की है सुविधा
बता दें कि पैन कार्ड के आवेदन फॉर्म में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से कॉलम कुछ समय पहले ही जोड़ा गया है। इसको लेकर पैन फॉर्म में बड़ा बदलाव किया गया है। CBDT ने इस संबंध में पिछले महीने नोटिफिकेशन जारी किया था। यह नोटिफिकेशन इनकम टैक्स कानून की धारा 139A और 295 के तहत जारी किया गया था। साथ ही पैन नंबर के लिए नया आवेदन फॉर्म भी जारी हो गया है। इनकम टैक्स नियमों में सुधार करते हुए ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से कॉलम बनाया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications