सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यदि ट्रेन में यात्रियों के साथ किसी प्रकार का हादसा होता है यानि की चोट लगती है या मौत हो जाती है तो रेलवे उस व्यक्ति को मुआवजा प्रदान करेगा।
अब अगर ट्रेन में चढ़ते या उतरते वक्त किसी प्रकार का हादसा होता है तो रेलवे आपको उसका मुआवजा देगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते वक्त कहा है कि चोट लगने के मामले में यात्रियों को मुआवजा देन के लिए रेलवे जिम्मेदार होगा। रेलवे यात्रियों के लापरवाही का हवाला देते हुए मुआवजा देने के ऐसे दावे से इंकार नहीं कर सकता है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपने रिर्पोट में बताया है कि जस्टिस एके गोयल और जस्टिस आर एफ नरीमन की एक पीठ ने कहा है कि बोर्डिंग या डी-बोर्डिंग के दौरान किसी यात्री की मौत या उसे चोट लगने का मामला एक हादसा है, जो पीडि़त व्यक्ति को क्षतिपूर्ति का हकदार बनाता है।
खुद से चोट पहुंचाने पर नहीं मिलेगा मुआवजा
रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 124ए के अनुसार, अगर किसी यात्री को आत्महत्या के प्रयास के कारण चोट लगती है या उसकी मौत होती है तो रेलवे प्रशासन द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें खुद पहुंचाई जाने वाली चोट, कोई आपराधिक कृत्य या नशा एवं पागलपन की स्थिति में किए गए किसी कृत्य के लिए रेलवे पर मुआवजे की जिम्मेदारी नहीं बनती है।
कई तरह के मामले आए हैं कोर्ट के सामने
आपको बता दें कि विभिन्न उच्च न्यायालयों ने इस तरह के मामलों में अलग-अलग फैसले दिए हैं। कुछ मामलों में कोर्ट ने पाया है कि पीडि़त यात्री लापरवाही के कारण चढ़ने या उतरने के दौरान चोटग्रस्त हुआ है तो कई मामले में यह भी देखा गया है कि आत्महत्या के प्रयास की वजह से यात्रियों को चोट लगी।
विवादों को खत्म करने के लिए लिया गया है फैसला
इस तरह की घटनाओं पर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि रेलवे पीडि़तों को मुआवजे का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है। इस तरह की किसी दुर्घाटना के मामले में रेलवे प्रशासन के गलत कार्य, उसकी उपेक्षा या गलती की वजह से अगर यात्री को चोट लगती है या उसकी मृत्यु होती है तो उसे मुआवजा देना ही होगा।
दोनों मामलों को अलग रखने की है जरुरत
इस बारे में अदालत का कहना है कि यदि यात्री अपनी गलती की वजह से चोट ग्रस्त होता है या उसकी मौत हो जाती है तो ऐसे मामलों में रेलवे मुआवजे का भुगतान नहीं करने का फैसला ले सकता है। फिलहाल, कोर्ट ने कहा है कि इन दोनों तरह के मामलों को अलग रखने की जरुरत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications