जियो के अंतराष्ट्रीय लेवल के पोस्टपेड प्लान के ऐलान से आज अचानक से भारती एयरटेल और आइडिया के शेयर गिर गए हैं। आपको बता दें कि रिलासंस जियो ने आज ही घरेलू पोस्टपेड प्लान 199 रुपए में लॉन्च किया है। जिसमें आप इंटरनेशनल कॉल 15 मई से कर सकते हैं। जिसमें हर मिनट के लिए आपको सिर्फ 50 पैसे देने होंगे। जियो की पोस्ट-पेड पेशकश के तहत वॉयस, इंटरनेट, एसएमएस, अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग जैसी सभी सेवाएं प्री-एक्टिवेटेड होंगी।

जियो के ऐलान के बाद से आइडिया के शेयर 8.5 फीसदी से 53.4 रुपए गिरकर दिन के निचले स्तर पर आ गए तो वहीं भारती एयरटेल में 6 फीसदी की कमी आई। दूरसंचार क्षेत्र में रिलायंस जियो के प्रवेश ने ऑपरेटरों के बीच क्रूर मूल्य युद्ध शुरू कर दिया है क्योंकि उन्होंने जियो की आक्रामक योजनाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए कीमतों में कटौती की है। JIO का नया धमाका, सिर्फ 50 पैसे में अमेरिका में करें कॉल
जेफ़रीज़ ने बताया कि भारतीय जनसंख्या में केवल 7 प्रतिशत लोग ही शीर्ष तीन टेलीकॉम ऑपरेटरों के पोस्टपेड प्लान का उपयोग करते हैं, इसमें से वो कुछ 20 प्रतिशत की रेवेन्यु कमाते हैं।
खबरों के अनुसार, प्रतिस्पर्धी आइडिया सेल्युलर ने 11.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, एनएसई पर 51.70 रुपये पर 1:16 बजे कारोबार किया। भारती एयरटेल भी 26 रुपये (6.42 प्रतिशत) से अधिक गिर गया और 1:14 बजे 385.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
मार्च 2018 की तिमाही में भारती एयरटेल ने 15 वर्षों में अपना सबसे कम लाभ कमाया था। यह शुद्ध लाभ में 77.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ जनवरी-मार्च 2018 तिमाही के लिए 82.9 करोड़ रुपये था।
आइडिया सेल्युलर ने भी इसी तिमाही में 962 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। मॉर्गन स्टेनली ने एक नोट में कहा कि हर 10 प्रतिशत पोस्टपेड ग्राहक जियो के नए प्लान की ओर जा रहे हैं। जिससे एयरटेल के वायरलेस को काफी नुकसान हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications