ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आने वाले 4 साल के अंदर स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हो सकती है। वॉलमार्ट इंक ने शनिवार को अमेरिकी रेग्युलेटर में की गई फाइलिंग में कहा है कि चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का IPO आ सकता है। ऐसा पहली बार है कि जब फ्लिपकार्ट की संभावित लिस्टिंग की टाइमलाइन पेश की गई है।

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी वॉलमार्ट ने यूएस सेक्योरिटीज एण्ड एक्सचेंज कमीशन में की गई फाइलिंग में कहा है कि वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील पूरी होने के बाद चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का आईपीओ लाने की जरुरत पड़ सकती है। फाइलिंग में कहा गया है कि वॉलमार्ट द्वारा भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी में किए गए निवेश की तुलना में कम वैल्युएशन पर IPO नहीं लाया जाना चाहिए।
जैसा कि आप जानते हैं कि वॉलमार्ट ने इसी सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी स्टेक के लिए वह 16 अरब डॉलर का भुगतान करेगी। वॉलमार्ट को अपनी अब तक की सबसे बड़ी डील से भारत जैसे बड़े मार्केट में अमेजन को टक्कर देने में मदद मिलेगी। इस निवेश के साथ बैंगलुरु हेडक्वार्टर वाली कंपनी की वैल्युएशन लगभग 21 अरब डॉलर आंकी गई है।
इस डील के बाद कंपनी में बचे माइनॉटरी स्टेकहोल्डर्स में को-फाउंडर बिनी बंसल, चीन के टेन्सेंट होल्डिंग्स, यूएस हेज फंड टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और माइक्रोसाफट कॉर्प शामिल हैं। फिलहाल इस डील को भारत के एंट्री ट्रस्ट रेग्युलेटर से मंजूरी का इंतजार है और इसी साल मंजूरी मिलने का अनुमान है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications