कर्नाटक चुनावों के परिणाम से एक दिन पहले सेंसेक्स में मामूली तेजी दर्ज की गई है। हालांकि बढ़ कर बंद हुए बाजार से लोगों को पॉजिटिव उम्मीद मिली है। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 20.92 अंकों की तेजी के साथ 35,556.71 पर और निफ्टी 0.10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 10,806.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.04 अंकों की तेजी के साथ 35,555.83 पर खुला और 20.92 अंकों या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,556.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,642.72 के ऊपरी और 35,456.56 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 143.96 अंकों की गिरावट के साथ 16,200.03 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 177.76 अंकों की गिरावट के साथ 17,640.33 पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.65 अंकों की तेजी के साथ 10,815.15 पर खुला और 0.10 अंकों या 0.00 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,806.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,834.85 के ऊपरी और 10,774.75 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 में से चार सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें बैंकिंग 0.17 प्रतिशत, तेल और गैस 0.15 प्रतिशत, उपभोक्ता सेवाएं 0.06 प्रतिशत और वित्त 0.04 प्रतिशत शामिल रहे। BSE के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु 2.50 प्रतिशत, दूरसंचार 1.14 प्रतिशत, औद्योगिक 0.97 प्रतिशत, वाहन 0.93 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुएं 0.81 प्रतिशत।


Click it and Unblock the Notifications