यहां पर आपको स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बारे में बताएंगे जो कि उत्तर प्रदेश में शुरु हो रहा है जिसके तहत आप 2 लाख रुपए तक जीत सकते हैं।
केंद्र सरकार के सौजन्य से उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश के सभी जिलों में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप शुरु कर रही है। जिसके तहत प्रतिभागी युवाओं के लिए इनाम राशि भी रखी गई है। आपको बता दें कि स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरे 100 घंटे का होगा। इसके लिए आप स्वच्छ भारत की वेबसाइट पर सीधे जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप में विशिष्ठ कार्य के लिए संबंधित युवाओं को 10 हजार से 2 लाख रुपए तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

स्वच्छता मिशन के इस अभियान में मानव संसाधन और खेल एवं युवा मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है। बता दें कि युवाओं के लिए यह प्रोग्राम पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इसके लिए कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं के साथ नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं को मई 31 जुलाई तक इंटर्नशिप के लिए 100 घंटे पूरे करने होंगे।
जिला अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान में भाग लेने के लिए युवा समूह में भी पंजीयन करा सकते हैं।
अभियान के तहत आप दो तरह से भागीदारी निभा सकते हैं जिसमें नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, स्वच्छता, चौपाल रैली और दूसरे कार्य शामिल हैं। जबकि दूसरे भाग में गांव में कड़ाघर का निर्माण, कचरे के डिब्बे की स्थापना के साथ लोगों को उसके उपयोग के लिए जागरूक करना शामिल है।
इसके अलावा बायोगैस प्लांट में ग्राम पंचायत की ममद के साथ श्रमदान भी शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य है युवाओं का अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छता अभियान को पहुंचाना और इसके लिए जागरूकता फैलाना। इस प्रोग्राम में उत्कृष्ठ कार्य के लिए चयनित युवक-युवाओं को 10 से लेकर 2 लाख तक की इनाम राशि दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications