अगर आपके पुरानी कार है और आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अब केंद्र की मोदी सरकार आपको कार खरीदने पर 2.5 लाख रुपए की मदद दे सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करने के बाद ही आपको इस सुविधा का लाभ मिल सकता है।
इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी छूट
दरअसल मोदी सरकार ये छूट इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर दे रही है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द ही एक बड़ी योजना की घोषणा कर सकती है। पुरानी गाड़ियों को कबाड़ के हवाले करके नई इलेक्ट्रिक कार या दोपहिया वाहन खरीदने पर सरकार आपको सब्सिडी देने जा रही है।
दोपहिया वाहनों के लिए नीति बनाने पर तैयारी
पेट्रोल या डीजल कार को स्क्रैप करके इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार 2.5 लाख रुपये तक मदद देगी। वहीं 1.5 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक दोपहिया खरीदने वालों को 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने इसको लेकर एक ड्राफ्ट नीति तैयार की है।
अप्रूव्ड स्क्रैपिंग सेंटर का सर्टिफिकेट जरूरी
समाचार पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, यह सब्सिडी प्री-बीएस III वाहनों को कबाड़ में डालकर पर्सनल यूज के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर भी मदद मिलेगी। इसके लिए अप्रूव्ड स्क्रैपिंग सेंटर से सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए 9,400 करोड़ रुपये के पैकेज का हिस्सा है।
देश के बड़े शहरों में चार्जिंग प्वाइंट लगाने की तैयारी
भारी उद्योग विभाग की ओर से जारी प्रस्ताव के मुताबिक सभी मेट्रो शहरों में हर 9 वर्ग किलोमीटर इलाके में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है। 10 लाख से अधिक आबादी और चिन्हित स्मार्ट शहरों के अलावा दिल्ली-जयपुर हाइवे, दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नै बेंगुलुरु और मुंबई-पुणे हाईवे पर हर 25 किलोमीटर पर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications