सस्ती उड़ान का ऑफर एक बार फिर आ गया है। घरेलू विमान कंपनी जेट एयरवेज ने 'उड़ान' योजना के तहत अपनी उड़ानों के लिए 967 रुपए के शुरुआती किराए की पेशकश की है। ध्यान रहे कि जब किराए की बात होती है तो उसमें सिर्फ बेस फेयर की बात की जाती है, फ्यूल सरचार्ज जीएसटी जैसे शुल्क बारे में टिकट के दौरान जानकारी दी जाती है।

खबरों के मुताबिक कंपनी की ये उड़ानें अगले महीने यानि कि जून से शुरू करने की योजना है। कंपनी ने कहा कि वह सरकार की क्षेत्रीय वायु संपर्क योजना उड़ान योजना के तहत उड़ानों का परिचालन 14 जून से करेगी।
कंपनी की पहली उड़ान लखनऊ-इलाहाबाद- पटना मार्ग पर होगी। जनवरी में दूसरे दौर की बोली में जेट एयरवेज को चार रूट मिले थे। लखनऊ-इलाहाबाद - पटना के साथ कंपनी को नई दिल्ली-नासिक, नागपुर-इलाहाबाद- इंदौर और लखनऊ-बरेली-दिल्ली मार्ग मिला है।
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स के अनुसार, कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में इन मार्ग पर अपनी उड़ानों के शुरुआती किराए की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने 'उड़ान' के तहत लखनऊ-इलाहाबाद-पटना पर शुरुआती किराया 967 रुपए, पटना-इलाहाबाद-पटना पर 1216 रुपए, नागपुर-इलाहाबाद-नागपुर मार्ग पर 1690 रुपए, इंदौर -इलाहाबाद-इंदौर मार्ग पर 1914 रुपए रहेगा। दिल्ली-नासिक-दिल्ली मार्ग पर शुरुआती किराया 2,665 रुपए रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications