आईआरसीटीसी के ऑफर के तहत जब आप एसबीआई के प्लेटिनम कार्ड से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं तो आपको फ्री में टिकट मिलेंगे।
देश में तकरीबन पिछले पन्द्रह सालों से क्रेडिट कार्ड का प्रचलन धीरे-धीरे तेजी पकड़ने लगा है, जिसके चलते IRCTC ने एसबीआई से मिल कर अपना प्लैटिनम कार्ड लांच किया है। इस कार्ड की खासियत है कि इसे इस्तेमाल करने से आपको फ्री में ट्रेन टिकट मिलेगा। आईआरसीटीसी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से फ्री में ट्रेन की टिकट देने की घोषणा की है। इसके लिए आपको IRCTC SBI Platinum Card लेना पड़ेगा जो हाल ही में लॉन्च किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट में दी गई है जानकारी
यह सूचना आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in के माध्यम से दी गयी है। इसमें आईआरसीटीसी एसबीआई प्लैटिनम कार्ड में आपको 350 रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे जो 1.8 फीसदी ट्रांजेक्शन चार्जेज में हैं, 2.5 प्रतिशत फ्यूल सरचार्जेस है और रेलवे बुकिंग पर 10 फीसदी से ज्यादा वैल्यू बेक मिलेगा। आइये जानते हैं इसके कुछ और फायदे जो आप इस कार्ड को लेने पर उठा सकते हैं।
IRCTC SBI Platinum Card के लाभ
10% टिकट फेयर रिवॉर्ड पॉइंट्स की तरह :
ग्राहकों को irctc.co.in की वेबसाइट से टिकट खरीदने पर 10 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। यह AC1, एसी 11, सीसी बुकिंग पर एसबीआई कार्ड ट्रैवल रिवार्ड पॉइंट्स के रूप में टिकट खरीदने पर मिलेगा।
1.8% ट्रांजेक्शन चार्जेज में छूट:
ग्राहक अपने आईआरसीटीसी एसबीआई प्लैटिनम कार्ड से irctc.co.in पर ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने पर उनको 1.8% ट्रांजेक्शन चार्जेज पर (जीएसटी और अन्य सभी शुल्कों पर) छूट मिलेगी।
फ्री ट्रेन टिकट प्राप्त करें:
ग्राहक आपके एसबीआई रेलवे कार्ड पर शॉपिंग, फ़ूड और ट्रेवल कर सकते हैं और 125 रुपये तक में 1 रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं।
ईंधन पर 2.5% ट्रांजेक्शन शुल्क:
ग्राहकों को सभी पेट्रोल पंपों में 500 से 3,000रु (जीएसटी और अन्य शुल्कों के साथ ) ईंधन खरीदने पर 2.5 % ट्रैन्ज़ैक्शन शुल्क की छूट मिलेगी।
खरीद पर रिवॉर्ड पॉइंट्स:
ग्राहकों को प्रत्येक 125 रुपये की रिटेल और रेलवे टिकट की खरीद पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा। One reward point = Re 1 आज ही अप्लाई करे और पाएं 350 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स।
VISA ऑफर:
आईआरसीटीसी की वुबसाइट के मुताबिक ग्राहकों को VISA से ट्रेवल , गोल्ड , डाइनिंग और अन्य मनोरंजन विकल्पों पर "शानदार ऑफर" मिलेंगे।
IRCTC SBI प्लैटिनम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन
ग्राहक को 56767 पर "RAIL" टाइप करके एक एसएमएस भेजना होगा। जिसके बाद एसबीआई का एक प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा। इसके अलावा आप इस कार्ड के लिए sbicard.com पर आवेदन कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी टूर पैकेज
IRCTC कई सारे ट्रेन और ट्रेवल पैकेज देता है जिससे आप देश और देश से बाहर घूम सकते हैं। जिसमें आईआरसीटीसी की तरफ से नेपाल के लिए तीन रात और चार दिन का पैकेज है, श्रीलंका के लिए 6 दिन का फ्लाइट पैकेज है, गया और वाराणसी के लिए 10 दिन का पैकेज, गंगटोक और दार्जिलिंग के लिए सात दिन और चंडीगढ़-शिमला- मनाली एयर पैकेज है, ऐसे ही अन्य पैकेज भी हैं। इसके अलावा IRCTC भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन चला रहा है जिसमें देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल शामिल हैं।
महाराजा एक्सप्रेस
इसके साथ ही IRCTC की Maharaja Express चलती है जिसमें भारतीय स्प्लेंडर' टूर पैकेज शामिल है। इसमें दिल्ली, आगरा, रणथंभौर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, बालासिनोर और मुंबई जैसे डेस्टिनेशन शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications