बाबा रामदेव का बिजनेस दिन व दिन बढ़ता जा रहा है वैसे ही उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ चुकी है। तो अब बाबा रामदेव को चाहने वालों के लिए एक नई खुशखबरी है जी हां पतंजलि ग्रुप की कंपनी वेदिक ब्रॉडकॉस्ट लिमिटेड (VBL) को 3 चैनल लॉन्च करने की अनुमति मिल गई है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार ये चैनल तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में अगले महीने लॉन्च होंगे।

कुछ महीने पहले ही अप्लीकेशन में कमियों के चलते इन चैनलों को मंजूरी नहीं मिली थी। आपको बता दें कि वीबीएल आर्चाय बालकृष्ण के नियंत्रण में है जो कि पतंजलि के सीईओ भी हैं।
इन चैनलों के लिए मंजूरी सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को दी है। पतंजलि प्रोडक्ट्स के प्रवक्ता के अनुसार इन चैनलों का लक्ष्य दक्षिण भारत में वैदिक ज्ञान का प्रसार करना होगा। अब सिर्फ सैटेलाइट से जुड़ी मंजूरी का इंतजार है, जो अगले कुछ दिनों में मिल सकती है।
वीबीएल के सलाहकार और राष्ट्रीय प्रमुख के अनुसार नेटवर्क के मलयालम चैनल को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने योग अध्याय, आयुर्वेद आदि को मिलाकर 400 घंटे का कॉन्टेंट तैयार कर लिया है, जिसे दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications