देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 240.61 अंकों की तेजी के साथ 35,165.48 पर और निफ्टी 83.50 अंकों की तेजी के साथ 10,688.65 पर बंद हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 149.45 अंकों की तेजी के साथ 35,074.32 पर खुला और 240.61 अंकों या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,165.48 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,240.96 के ऊपरी और 35,006.50 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। सनफार्मा 7.11 प्रतिशत, कोल इंडिया 3.22 प्रतिशत, एलटी 2.52 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.31 प्रतिशत और एसबीआईएन 1.97 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस 2.39 प्रतिशत, पॉवर ग्रिड 2.31 प्रतिशत, इंफोसिस 1.16 प्रतिशत, एम एंड एम 0.90 प्रतिशत और भारती एयरटेल 0.65 प्रतिशत।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 214.67 अंकों की तेजी के साथ 16,119.08 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 274.43 अंकों की तेजी के साथ 17,425.86 पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 43.2 अंकों की तेजी के साथ 10,648.35 पर खुला और 83.50 अंकों या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,688.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,709.80 के ऊपरी और 10,640.55 के निचले स्तर को छुआ।


Click it and Unblock the Notifications