मंगलवार को देश के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.24 अंकों की गिरावट के साथ 34,949.24 पर और निफ्टी 55.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,633.30 पर बंद हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.66 अंकों की तेजी के साथ 35,213.14 पर खुला और 216.24 अंकों या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,949.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,234.14 के ऊपरी और 34,922.18 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। महिद्रा एंड महिंद्रा 2.26 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.08 प्रतिशत, टीसीएस 0.54 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 0.43 प्रतिशत और लार्सन एंड टूब्रो 0.18 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -आईसीआईसीआई बैंक 2.87 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.70 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.08 प्रतिशत, यस बैंक 1.78 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 1.54 प्रतिशत।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 0.75 अंकों की तेजी के साथ 10,689.40 पर खुला और 55.35 अंकों या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,633.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,717.25 के ऊपरी और 10,616.10 के निचले स्तर को छुआ।


Click it and Unblock the Notifications