यहां पर आपको भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बारे में बताएंगे, जिसकी जीडीपी वृद्धि दर चौथी तिमाही में 7.7 प्रतिशत रही है।
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की गति को पटरी पर लौटाने और निवेश बढ़ने से उत्साहित सरकार ने मौजूदा वित्तवर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने के अनुमान को कायम रखा है। इसके साथ ही पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर पिछली 7 तिमाहियों में सर्वाधिक 7.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है जबकि 2017-18 में इसकी स्पीड कुछ धीमी पड़कर 6.7 प्रतिशत रही है।

केंद्रीय संख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च 2018 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही है जो कि 7 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। इससे भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने में मदद मिली है।
वित्त वर्ष (2017-18) के लिए, सकल घरेलू उत्पाद 6.7 प्रतिशत पर रहा, जो पिछले वर्ष दर्ज 7.1 प्रतिशत से कम था। इसके पहले 2013-14 में आर्थिक वृद्धि 6.4 प्रतिशत रही थी।
वर्तमान वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर के आंकड़े से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था भविष्य में उंची वृद्धि दर पाने के लिए सही राह पर बढ़ रही है। जनवरी-मार्च की तिमाही में चीन की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रही है। प्रत्येक तिमाही के साथ जीडीपी वृद्धि दर लगातार बढ़ रही है।
वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 7.7 प्रतिशत वृद्धि दर से पता चलता है कि यह भविष्य में और उंची वृद्धि दर हासिल करने की राह पर है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही विकास है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications