कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी 0.1 फीसदी की बढ़त आज देखने को मिल रही है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60 अंकों के पार 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 35285.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10712.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप की बात करें तो यहां पर मिला जुला कारोबार देखने को आज मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 15877.93 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 16920.23 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक में आज गिरावट देखने को मिल रही है यह -0.16 फीसदी गिरावट के साथ 26650 के साथ कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर और निफ्टी ऑटो में थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल्स, बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो डॉ रेड्डीस लैब्स, टेक महिंद्रा, एचपीसीएल, एम एण्ड एम और इंडसइंड बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, अदानी पोर्ट्स, टाइटन कंपनी, अल्ट्रा टेक सीमेंट और सिपला में गिरावट दर्ज की गई है।
आज एशियाई बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई 300 अंकों के पार 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22478 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ और हैंग सेंग 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 30889 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications