आईडीबीआई (IDBI) बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश कुमार जैन को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।
आईडीबीआई (IDBI) बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश कुमार जैन को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि महेश कुमार जैन को 3 साल के लिए केंद्रीय बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि बैंकिंग में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले जैन मार्च 2017 में आईडीबीआई बैंक के एमडी बने थे। आरबीआई में पहले ही तीन डिप्टी गवर्नर हैं जैन उनमें से चौथे होंगे। हालांकि, गवर्नर उर्जित पटेल के साथ डिप्टी के तौर पर बीपी कानूनगो, विरल वी. आचार्य और एनएस विश्वनाथन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
महेश कुमार जैन एग्जिम बैंक, एनआईबीएम और आईबीपीएस के बोर्ड में भी शामिल रह चुके हैं। यही नहीं बैंकिंग सेक्टर को लेकर बनी कई समितियों में भी वह अहम भूमिका में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications