कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स -0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 34962.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 10607.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी आज बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स -0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 15721.89 के स्तर पर कारोबार दर्ज कराया है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप शेयर -0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 16528.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
तो वहीं आज निफ्टी बैंक 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 26268.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है निफ्टी आईटी सेक्टर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचसीएल टेक और एचपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं आज की टॉप लूजर्स कंपनियां पावर ग्रिड कॉर्प, जी इंटरटेरमेंट, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीस लैब्स और हीरो मोटोकॉर्प गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
जबकि ग्लोबल मार्केट में आज अच्छी ओपनिंग देखने को मिली है। एशियाई बाजार का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3480.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं जापान का बाजार निक्केई भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 22428.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications