कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार में अच्छी ओपनिंग हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 240 अंकों के पार 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 35422.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 70 अंकों के पार 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 10755.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी अच्छी-खासी खरीदारी का माहौल है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 15840.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की उछाल के साथ 16620.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक भी 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 26609.30 की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर और ऑटो सेक्टर भी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी, हेल्थकेयर, बीएसई ऑयल एण्ड गैस, मेटल और टेक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक IDEA सेलुलर, बीपीसीएल, हिंडाल्को, एचयूएल में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। तो वहीं आज की टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, Coal India और भारती इंफ्राटेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में भी आज बहार छायी हुई है। एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 22816.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और स्ट्रेट्स टाइम्स भी 0.2 फीसदी की उछाल से कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications