कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सेंसेक्स जहां -0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 35379 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी -026 फीसदी की गिरावट के साथ 10740 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.67 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 26340 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.9 फीसदी की उछाल के साथ आज कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप -0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 15950 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़त के साथ 16808 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो सन फार्मा, डॉ रेड्डीस लैब्स, टाटा मोटर्स, सिपला और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज की टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो बीपीसीएल, एचपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी काफी गिरावट का दौर नजर आ रही है। आज जापान का बाजार निक्केई -0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 22731 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स -0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 3453 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications