यहां पर आपको आज का शेयर मार्केट अपडेट, सेंसेक्स समाचार, निफ्टी समाचार और स्टॉक मार्केट की ताजा अपेडट पढ़ने को मिलेगी।
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है लेकिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की जहां सुस्त शुरुआत हुई तो वहीं निफ्टी कल के बढ़त पर कायम है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 35527.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10802.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26482.70 के स्तर पर कारोबार दर्ज करा रहा है। इसके अलावा निफ्टी आईटी सेक्टर में 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16076.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 17052.96 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, बीएसई ऑयल एण्ड गैस, हेल्थकेयर और टेक में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो जापान का बाजार निक्केई 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 22895.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, हैंग सेंग 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 31127.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो डॉ रेड्डीस लैब्स, सिपला, विप्रो, ल्यूपिन और बीपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, वेदांता, एक्सिस बैंक और मारुती सुजुकी गिरावट के साथ कारोबार कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications