कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी काफी कमजोर हालत में नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 35438.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 10751.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 26518.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर बिकवाली नजर आ रही है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां -0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 15702.87 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 16371.01 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और कॉन्स ड्यूरेबल्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई -0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 22310.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स -0.16 फीसदी और हैंग सेंग -0.22 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो अल्ट्रा टेक सीमेंट, कोल INDIA, IDEA सेलुलर, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, भारती इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, सिपला और आईसीआईसीआई बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications