लगातार बढ़ रहे कच्चे तेल की कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है जिसे लेकर ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म मूडीज ने सतर्क रहने को कहा है। आपको बता दें कि एक बार फिर WTI क्रूड 73 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर के पार पहुंच गया है। मूडीज का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से अर्थव्यवस्था के विकास की स्पीड थमने का खतरा है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि डीजल पर छूट कम किए जाने से इसका जोखिम कम हुआ है।

मूडीज निवेशक सेवा ने अपनी सहयोगी संस्था ICRA के साथ मिलकर पिछले महीने निवेशकों का एक पोल तैयार किया था, इसमें 175 से ज्यादा निवेशक शामिल हुए थे। इसमें निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को अर्थव्यवस्था के विकास के रास्ते में सबसे बड़ी कठिनाई बताया है। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी वजह से राजकोषीय घाटे का 3.3 फीसदी का लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गई थी। बुधवार को इनकी कीमतों में थोड़ा नरमी आयी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications