EPFO मेंबर के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफ (EPF) कानून के तहत वर्तमान वेज सीलिंग को बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा है।
EPFO मेंबर के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफ (EPF) कानून के तहत वर्तमान वेज सीलिंग को बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा है। जी न्यूज के बिजनेस वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार वेज लिमिट को बढ़ाने के प्रस्ताव को कुछ बदलावों के बाद श्रम मंत्रालय को फिर से भेजा गया था। इस प्रपोजल में वेज लिमिट को 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने का प्रस्ताव है।
बदलाव से संतुष्ठ है वित्त मंत्रालय
जी न्यूज के बिजनेस वेब पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित बदलावों से वित्त मंत्रालय संतुष्ट है और जल्द ही इसे मंजूरी दी जा सकती है और अब प्रपोजल को एक बार फिर से सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) के पास भेजा जाएगा। जिससे वेज लिमिट बढ़कर 21 हजार होने से EPFO के सदस्यों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसा होने पर ईपीएफओ के दायरे में पहले से ज्यादा लोग आ जाएंगे।
कर्मचारियों के पेंशन पर पड़ेगी असर
ऐसा माना जा रहा है कि वेज लिमिट बढ़ाने का सीधा असर कर्मचारियों की पेंशन पर पड़ेगा। इससे कर्मचारी पेंशन योजना के तहत सरकार की प्रतिभागिता बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले वेज सीलिंग बढ़ाने के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की ओर से दरकिनार किया गया था।
पेंशन की राशि में होगा इजाफा
यदि सरकार ईपीएफओ के प्रस्ताव को पास कर देती है तो अधिकतम पेंशन की राशि में इजाफा हो जाएगा। आपको बता दें कि सितंबर 2014 में एक संशोधन के बाद यह तय किया गया था कि 15 हजार रुपए की वेज सीलिंग पर सदस्य के पेंशन खाते में अधिकतम कंट्रीब्यूशन 1250 रुपए तक हो सकती है।
बता दें कि इस बदलाव का फायदा ईपीएफओ के करीब 5 करोड़ सदस्यों को मिलेगा।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications