शुरुआती कारोबार में बुधवार को भी शेयर बाजार में बढ़त नजर आ रही है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं ग्लोबल मार्केट में भी खरीदारी का माहौल है। हालांकि, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 36854.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 11137.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 15738.89 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16297.66 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज निफ्टी बैंक 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 270007.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर -0.38 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट भी अच्छे रिकॉर्ड के साथ कारोबार कर रहा है। आज एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 22622.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.8 फीसदी की बढ़त और स्ट्रेट्स टाइम्स भी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
तो वहीं बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि आज बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, वेदांता, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में आज एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, IDEA सेलुलर, एचसीएल टेक और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications