यहां पर आपको बताएंगे की आईआरसीटीसी के माध्यम से कैसे आप अपनी खुद की टिकट बुकिंग एजेंसी शुरु कर सकते हैं।
यदि आप बिजनेस करने के शौकीन हैं तो आपको एक मौका मिलने वाला है। यह मौका कोई और नहीं बल्कि भारतीय रेलवे की तरफ से दिया जा रहा है। इंडियन रेलवे से जुड़कर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। भारतीय रेलवे की IRCTC के द्वारा रेल ट्रेवल सर्विस एजेंट (RTSA) की नियुक्ति की जा रही है, ये एजेंट अपने शहर में ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग कर सकते हैं, जिसके बदले उन्हें अच्छा खासा कमीशन भी दिया जाएगा। तो आइए इस बिजनेस के बारे में आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं।
रेल ट्रेवल सर्विस एजेंट के बारे में
आपको बता दें कि हर शहर में आईआरसीटीसी के कुछ अधिकृत एजेंट नियुक्त किए जाते हैं ये एजेंट्स अपने शहर से IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करके ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से आईडी भी दी जाती है। साथ ही टिकट बुकिंग के बदले में उन्हें कमीशन भी दिया जाता है।
जमा करने होंगे 20 हजार रुपए
रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट बनने के लिए आपको पहली बार में केवल 20 हजार रुपए जमा कराने होंगे। साथ ही इसमें 10 रुपए बतौर सिक्योरिटी भी जमा की जाती है, जो कि रिफंडेबल होगी। इसके अलावा 20,000 रुपए का आईआरसीटीसी के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा, तो वहीं एजेंट रिन्युअल के तौर पर हर साल 5000 रुपए देने होंगे।
इस तरह से मिलेगा कमीशन
रेल ट्रेवल सर्विस एजेंट का कमीशन आईआरसीटीसी ने तय किया हुआ है। रेल ट्रेवल सर्विस एजेंट (RTSA) को एजेंसी के तौर पर कमीशन दिया जा सकता है। टिकट बुकिंग के दौरान आप स्लीपर क्लास की टिकट पर अधिकतम 30 रुपए और एसी टिकट पर अधिकतम 60 रुपए प्रति टिकट कस्टमर्स से वसूल कर सकते हैं जो कि टिकट की कीमत से अधिक चार्ज होगा और इसमें सर्विस टैक्स अलग होगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले तो आपको रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट बनने के लिए क्लास पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट लेना होगा। यह सर्टिफिकेट किसी भी इंडियन सर्टिफाइंग अथॉरिटी से मिल जाएगा। उसके बाद रेलवे का अधिकृत एजेंट बनने के लिए आपको 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट बनवाना होगा। साथ ही-
- IRCTC के नाम पर 20 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट तैयार करना होगा।
- IRCTC का रिजस्ट्रेशन फॉर्म पर उसकी कॉपी लगानी होगी।
- क्लास थर्ड पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट भी लेना होगा।
- संबंधित जोनल रेलवे से भी लेटर लेना होगा।
- पैन कार्ड, पिछले सालों की इनकम टैक्स रिटर्न और एड्रेस प्रूफ देना होगा।
- यहां से डानउनलोड करें रजिस्ट्रेशन फॉर्म
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications