गुरुवार को फिर से शेयर बाजार में लगातार बढ़त जारी है। सेंसेक्स पहली बार 37,000 के स्तर पर पहुंचा है तो वहीं निफ्टी ने भी नए रिकॉर्ड के साथ आज ओपनिंग किया है। जबकि आज एशियाई बाजारों में ज्यादा बढ़त देखने को नहीं मिल रही है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 120 अंकों के पार 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 36978.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 11164.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 15730.03 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 16301.66 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 27147.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.34 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई मेटल और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो अल्ट्रा टेक सीमेंट, एसबीआई, IDEA सेलुलर, ग्रेसिम और इचर मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, एचपीसीएल और विप्रो गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई जहां -0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 22579.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications