हम आपको बता दे कि वॉमार्ट की स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट और अमेजन को जल्द ही मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल की तरफ से तगड़े कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ सकता है।
हम आपको बता दे कि वॉमार्ट की स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट और अमेजन को जल्द ही मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल की तरफ से तगड़े कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ सकता है। इंडस्ट्री के दो सीनियर एग्जिक्युटिव्स ने बताया कि देश की सबसे बड़ी ब्रिक-एंड- मोर्टार रिटेल चेन रिलायंस रिटेल ने स्मार्टफोन, टेलीविजन, रेफ्रिजेरेटर्स और एयर-कंडीशनर्स की ऑनलाइन सेल्स के लिए अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लांच किया है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रिलायंस डिजिटल
हम आपको बता दे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रिलायंस डिजिटल का ऑनलाइन वर्जन होगा, जो देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर है। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स का देश के ई-कॉमर्स मार्केट में सबसे ज्यादा हिस्सा है। ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के बिजनस का करीब 55 से 60 पर्सेंट हिस्सा इन्हीं दो कैटिगरी से आता है। रिलायंस आने वाले फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन, टेलिविजन और इलेक्ट्रानिक्स प्रॉडक्ट्स की ऑनलाइन सेल्स में बड़ा मार्केट शेयर की तैयारी कर रही है।
रिलायंस डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर्स
हांलाकि कंपनी कॉम्पिटिटीव प्राइस और ई-कॉमर्स की दोनों बड़ी कंपनियों से मिलती-जुलती डील्स ऑफर करेगी। हम आपको बता दे कि एक इंडस्ट्री एग्जिक्युटिव ने बताया रिलायंस दूसरी ऑनलाइन कंपनियों की तरह समय-समय पर कुछ प्रॉडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर करेगी, जैसे कुछ एक्सक्लूसिव मॉडल या कुछ पुराने मॉडलों पर। साथ ही, कंपनी बाकी प्रॉडक्ट्स को रिलायंस डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर्स की कीमतों के बराबर पर बेचेगी।
ऑफलाइन स्टोर्स के लिए काफी आक्रामक प्राइसिंग
वैसे तो देखा जाएं तो रिलायंस डिजिटल ने पहले ही अपने ऑफलाइन स्टोर्स के लिए काफी आक्रामक प्राइसिंग रखी है, जो इस समय मार्केट में सबसे कम है। साथ ही एलजी, सैमसंग, सोनी, शाओमी, पैनासोनिक जैसे बड़े ब्रैंड्स अब ज्यादातर ऑनलाइन डिस्काउंट को खुद ही कंट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट को प्राइस के मामले में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन-हाउस सर्विस विंग रेस्क्यू
इसके अलावा कंपनी अपनी इन-हाउस सर्विस विंग रेस्क्यू के जरिए खुद को दूसरी ऑनलाइन कंपनियों के मुकाबले अलग दिखाने की कोशिश करेगी। रेस्क्यू विंग प्रॉडक्ट्स के इंस्टॉलेशन, डेमो और आफ्टर-सेल्स-सर्विस से जुड़े कामों को देखती है। ऑनलाइन ऑर्डर के लिए रिलायंस डिजिटल और छोटे जियो स्टोर्स फुलफिलमेंट सेंटर्स की भूमिका निभाएंगे।
कमर्शियल ऑपरेशन को अब पूरे देश में लांच
रिलायंस ने करीब एक साल पहले अपने एंप्लॉयीज के लिए मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑनलाइन सेल्स शुरू की थी। एग्जिक्यूटिव की माने तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए कर दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म रिलायंस डिजिटल का ही एक और फॉर्म में विस्तार है, लेकिन कंपनी अपने ऑनलाइन ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए अलग से प्रयास करेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications