पिछले दो सप्ताह से शेयर बाजार में लगातार बढ़त जारी है। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन आज यानि कि सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नई बढ़त के साथ ओपन हुए हैं। जबकि आज ग्लोबल मार्केट में गिरावट के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 37381.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 11293.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15950.12 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16520.79 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 27677.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 14482.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एसबीआई, वेदांता, एचपीसीएल, ओएनजीसी और गेल बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में कोटक महिंद्रा, विप्रो, सिपला, इचर मोटर्स और एचडीएफसी बैंक गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट के आसार शुरुआती कारोबार में नजर आ रहे हैं। इस समय एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई जहां -0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 22566.12 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.67 फीसदी की गिरावट और स्ट्रेट्स टाइम्स -0.60 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications