ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए आय दिन नई-नई तरह की खबरें आ रही है। जिसे पढ़ने के बाद वाकई ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की भीड़ और देखने को मिलेंगी। ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट कस्टमर लॉयलटी प्रोग्
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए आय दिन नई-नई तरह की खबरें आ रही है। जिसे पढ़ने के बाद वाकई ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की भीड़ और देखने को मिलेंगी। ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट कस्टमर लॉयलटी प्रोग्राम फ्लिपकार्ट प्लस लांच करने की तैयारी में है। हम आपको साफ शब्दों में बता दें कि यह अमेजन प्राइम की तरह ही एक सर्विस है जिसे कंपनी 15 अगस्त को लांच करेंगी। उतना ही नहीं फ्लिपकार्ट की इसी नई सर्विस के तहत कस्टमर्स को फ्री डिलिवरी जल्दी शिपिंग और सेल के दौरान प्रोडक्ट्स को पहले खरीदने का मौका मिलेगा।
कस्टमर्स को दिए जाएंगे प्लस क्वाइन
अमेजन प्राइम के तहत भी कस्टमर्स को सेल के दौरान दूसरे यूजर्स से पहले ऐक्सेस मिलता है। ठीक इसी तरह फ्लिपकार्ट भी फ्लिपकार्ट प्लस के जरिए अमेजन प्राइम से टक्कर ले सकता है। हम आपको एक अच्छी बातें बता दें कि फ्लिपकार्ट कस्टमर्स को हर ऑर्डर पर प्लस क्वाइन डिजिटल करेंसी देगी। इसे यूजर्स फ्लिपकार्ट के अलावा मेक माई ट्रिप, बुक माई शो, ज़ोमैटो, हॉट स्टार और कैफे कॉफी डे पर यूज कर सकते हैं।
यूजर्स से एक्स्ट्रा पैसे नहीं लिए जाएंगे
जैसा कि हम सब जानते हैं अमेजन प्राइम सर्विस के लिए कस्टमर्स को एक साल के लिए 999 रुपये देने होते हैं। लेकिन फ्लिपकार्ट ने कहा है कि इसके लिए यूजर्स से एक्स्ट्रा पैसे नहीं लिए जाएंगे। जो कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए वाकई अच्छी खबर है।
सम्मिलित कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम
वहीं कंपनी ने कहा है कि यह कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम है और इसके तहत हमारे 100 मिलियन कस्टमर्स में से कोई भी क्वॉइन कमा कर फायदे और रिवॉर्ड्स अनलॉक कर सकता है। जबकि फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्यान कृष्णमूर्ति का कहना हैं कि हम भारतीय कस्मर्स को काफी करीब से समझते हैं। हमने फ्लिपकार्ट प्लस को भारत का सबसे सम्मिलित कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम बनाया है और इस स्वतंत्रता दिवस पर इसे लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित है।
कस्टमर्स को होंगे फायदे
- किसी भी प्रोडक्ट्स पर फ्री डिलिवरी का ऑप्शन
- फ्लिपकार्ट के बड़े सेल इवेंट में पहले ऐक्सेस मिलेगा
- बेहतर कस्टमर सपोर्ट
- बिग बिलियन डे सेल के दौरान दूसरे कस्टमर्स से जल्दी ऐक्सेस मिलेगा
- तेज रेस्पॉन्स टाइम के साथ कस्टमर सपोर्ट
- फास्ट शिपिंग
- मेंबर्स के लिए फास्ट डिलिवरी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications