आज फिर शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी जहां एक नए रिकॉर्ड के साथ ओपन हुआ है तो वहीं सेंसेक्स आज सपाट खुला है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 37652.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 11372.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16088.07 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16667.67 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 27786.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14633.30 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बजाज ऑटो, एचपीसीएल, ल्यूपिन, टीसीएस और बीपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में टाटा मोटर्स, इचर मोटर्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को और और यूपीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई इस समय 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 22709.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जतो वहीं हैंग सेंग -0.03 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications