मुंबई। अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई में आपका खाता है और साथ ही आप रिलायंस जियो के भी कस्टमर हैं, तो आपको डबल फायदा हो सकता है। जी हां क्योंकि जियो और एसबीआई ने अपने साझा उपभोक्ताओं को स्पेशल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिये अनुबंध किया है।

जियो पेमेंट बैंक को लॉन्च करने के बाद अब जियो ने डिजिटल पेमेंट व ट्रांजैक्शन की बेहद आकर्षक व सुगम सुविधा एसबीआई के खाताधारकों के लिये शुरू की है। इस डिजिटल पार्टनरशिप के साथ जियो से कहीं अधिक फायदा एसबीआई को होने वाला है। इस नई सुविधा के चलते एसबीआई के ग्राहकों की संख्या कई गुनी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पार्टनरशिप में एसबीआई ने अपने प्रॉडक्ट YONO को आगे रखा है। योनो पर आपको हर प्रकार के बैंकिंग सॉल्यूशन मिल सकते हैं।
अब योनो के डिजिटल बैंकिंग सॉल्लयूशन के सभी फीचर माईजियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। माईजियो जिस पर अब तक आप सिनेमा, धारावाहिक, समाचार, खेल, स्वास्थ्य, आदि से जुड़े कंटेंट को देख पाते थे, उसी में अब बैंकिंग फीचर भी आपको मिलेगा। इसके अंतर्गत आप डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।
खास बात यह है कि इस अनुबंध के बाद जियो के वो कस्टमर जो अबतक एसबीआई के ग्राहक नहीं है, वह भी इसके उत्पादों की ओर आकर्षक हो सकेंगे।
जियो प्राइम कस्टमर के लिये बहुत खुछ खास
जियो के सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल बैंकिंग के ढेर सारे विकल्प इसके अंदर दिखाई देंगे, लेकिन जियो के प्राइम कस्टमर के लिये इसमें खास ऑफर होंगे। ये ऑफर रिलायंस रिटेल, रिलायंस ट्रेंड, रिलायंस ज्वेल्स, व जियो के अन्य ब्रांड पार्टनर्स की ओर से होंगे।
रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी होंगे इंटीग्रेट
एसबीआई बैंकिंग या कार्ड पर पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी जियो के इस ऐप में समाहित हो सकेंगे। यानी रिवॉर्ड प्वाइंट रीडीम करते समय आपके पास इसमें उपलब्ध ऑफरों के लाभ उठाने के विकल्प भी मौजूद होंगे।
गौरतलब है कि गुरुवार को इस अनुबंध की घोषणा एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने की। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद थे।
सबसे बड़ा बैंक सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
साझेदारी पर बोलते हुए, एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, "डिजिटल बैंकिंग में नेतृत्व के साथ भारत के सबसे बड़े बैंक के रूप में, हम दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क जियो के साथ साझेदारी करने पर बेहद खुश हैं। साझेदारी सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से फायदेमंद हैं यह एसबीआई ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभवों के साथ डिजिटल फुट-प्रिंट को बढ़ाएगी।"
वहीं मुकेश अंबानी ने कहा, "एसबीआई ग्राहक आधार का स्तर दुनिया भर में बेजोड़ है। एसबीआई और जियो के ग्राहकों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए, रिटेल इकोसिस्टम के साथ जियो अपने बेहतर नेटवर्क और प्लेटफार्मों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications