यदि आप मारूति सुजुकी की कार खरीदने वाले हैं तो जल्द करें क्योंकि कंपनी इसी महीने से अपने सभी मॉडल्स के दाम में बढ़ोत्तरी करने वाली है।
यदि आप मारूति सुजुकी की कार खरीदने वाले हैं तो जल्द करें क्योंकि कंपनी इसी महीने से अपने सभी मॉडल्स के दाम में बढ़ोत्तरी करने वाली है। आपको बता दें फिलहाल कंपनी ने ये नहीं बताया है कि कितनी और किस दिन से बढ़ाई जाएगी।

इसके अलावा महिंद्रा एण्ड महिंद्रा ने भी आज से सभी गाडि़यों के दाम में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। तो वहीं टाटा मोटर्स ने अपने गाडि़यों की कीमत में 2 से 2.2 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी कर दी है। मंहिद्रा एण्ड महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने भी उत्पादन की लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अगस्त से अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। तो इससे पहले की मारुती के दाम भी बढ़ें आप कार की खरीदारी कर लें।
कंपनी का कहना है कि कमोडिटी लागत में बढ़ोत्तरी, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से ये कदम उठाया जा रहा है। मारूति के पास छोटी कार अल्टो 800 से लेकर सेडान कार सियाज तक शामिल है और इनकी कीमत करीब 2.5 लाख से 11.5 लाख रुपए तक है।
मारुति सुजकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के अनुसार जब तक फाइनैंस टीम इसे अंतिम रूप नहीं दे देती, तब तक कीमतों में बढ़ोत्तरी की कोई रेंज देना मुश्किल है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications