Paytm: पेट्रोल का पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अक्‍सर हम सोचते हैं कि दाम कब कम होगी। लेकिन सस्‍ता होने के बजाए पेट्रोल के दाम लगातार उंची दर पर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजना बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अक्‍सर हम सोचते हैं कि दाम कब कम होगा। लेकिन सस्‍ता होने के बजाए पेट्रोल के दाम लगातार उंची दर पर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजना बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी पेट्रोल भरवाना ही है। लेकिन अगर पेट्रोल का पेमेंट करने पर कैशबै‍क मिले तो कितना अच्‍छा रहेगा। आपको बता दें कि पेटीएम ने एक अच्‍छा ऑफर न‍िकाला है। ज‍िससे आपको पेट्रोल-डीजल भरवाने पर सबसे बड़ा कैशबै‍क ऑफर किया जा रहा है। कैशबैक वो भी 7,500 रुपये तक का। अगर आप अपने गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद पेटीएम से पेमेंट करते है तो आप 7,500 रुपये तक का कैशबैक ले सकते है

1 अगस्त से शुरू हुआ ऑफर

1 अगस्त से शुरू हुआ ऑफर

बता दें कि पेटीएम ने यह ऑफर 1 अगस्त 2018 से शुरू किया है। 31 जनवरी 2019 तक पेट्रोल पेमेंट करने पर ऑफर का लाभ मिल सकता है। ऑफर के तहत आपके सभी ट्रांजैक्शन की न्यूनतम ट्रांजैक्शन वैल्यू 50 रुपए होनी चाहिए। यानी, आपको कम से कम 50 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा।

कैशबैक का लाभ दिन में सिर्फ एक बार

कैशबैक का लाभ दिन में सिर्फ एक बार

इस बात की भी जानकारी दें कि कैशबैक का लाभ दिन में सिर्फ एक बार ही लिया जा सकता है। मतलब यह कि अगर आप दिन में कई बार पेट्रोल भरवाएंगे और उसका पेमेंट पेटीएम से करेंगे तो आपको कैशबैक सिर्फ पहली ट्रांजैक्शन पर ही मिलेगा। पेटीएम की शर्तों के मुताबिक, कैशबैक आपके ट्रांजैक्शन के 48 घंटों के भीतर आपके पेटीएम वॉलेट में आ जाएगा।

कैसे मिलेगा 7,500 रुपए तक का कैशबैक

कैसे मिलेगा 7,500 रुपए तक का कैशबैक

पेट्रोल पंप पर पहली पेटीएम पेमेंट करने पर आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल पर 50 रुपए का फ्लैट कैशबैक और पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करते हुए 10 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। वहीं, दूसरी बार पेट्रोल की पेमेंट पेटीएम से करने पर मूवी टिकट पर 100 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। तीसरा ट्रांजेक्शन करने पर आपको यूओ रूम्स का 350 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं चौथी ट्रांजैक्शन पर आपको डीटीएच रिचार्ज पर 25 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा।

पांचवां ट्रांजैक्शन करने पर आपको मूवी टिकट

पांचवां ट्रांजैक्शन करने पर आपको मूवी टिकट

पेट्रोल पंप पर पांचवां ट्रांजैक्शन करने पर आपको मूवी टिकट खरीदने पर 200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं, छठे ट्रांजैक्शन पर 25 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। 10 वें ट्रांजेक्शन पर आपको 1,350 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके बाद हर 10वें ट्रांजैक्शन पर आपको 1,350 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ऑफर से जुड़े सभी नियम, शर्तों और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. https://paytm.com/offer/petrol-pump-offers/

31 जनवरी तक ही म‍िलेगा फायदा

31 जनवरी तक ही म‍िलेगा फायदा

पेटीएम के कैशबैक ऑफर का फायदा 31 जनवरी 2019 त‍क ही उठाया जा सकता है। पेट्रोल पंप पर पेटीएम से पहला ट्रांजैक्‍शन करने के बाद आपके पास 7,500 रुपये वाले कैशबै‍क ऑफर में शामिल होने के लिए एक एसएमएस आएगा। ज‍िसके तह‍त आप अपना प्रोफाइल सेक्‍शन में दिए गए कैशबै‍क ऑफर्स पर क्‍ल‍िक करके इसका लाभ उठा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+