बुधवार को शेयर बाजार सपाट खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कुछ इसी तरह के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 37700.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 11400.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 27905.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 14570.40 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16234.70 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16881.41 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें जी इंटरटेरमेंट, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, कोल INDIA और बजा फिंसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचसीएल टेक, बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक और विप्रो गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।
एशियाई बाजार आज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 22773.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications