सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ उनके घर परिवार के लोगों को भी एलटीसी पर जाने का ब्रेसबी से इंतेजार रहता है। तो आइये आज हम उन सब को एक खुशखबरी देते है। जी हां लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार के म
सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ उनके घर परिवार के लोगों को भी एलटीसी पर जाने का बेसब्री से इंतेजार रहता है। तो आइये आज हम उन सब को एक खुशखबरी देते है। जी हां लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर मोदी सरकार तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के तहत विदेश जाने का रास्ता खोल सकती है। सूत्रों के अनुसार लंबे विचार के बाद इस प्रस्ताव को मान लिया गया है।
बता दें कि सरकार के इस पहल को आम चुनाव से पहले मध्य वर्ग के मतदाताओं को रिझाने की एक कोशिश के रूप में माना जा रहा है। हालांकि इस बात से भी अवगत कराना चाहेंगे कि केंद्रीय कर्मचारी कौन-कौन से देश जा सकते हैं। इस बारे में सरकार तय करेगी। फिलहाल शुरुआत में दस देशों में घूमने की अनुमति दी जा सकती है। डीओपीटी के अनुसार, यह सुविधा कब से और किन देशों के लिए मिलेगी, यह पीएम मोदी के निर्देश के बाद तय किया जाएगा।

इससे दूसरे देशों के साथ संबंध भारत से मजबूत होंगे
आपकों बता दें कि सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने संयुक्त रूप से मिलकर प्रस्ताव को तैयार किया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पहल के बाद जिन देशों में लाखों कर्मचारी अपने परिवार के साथ जाएंगे, वहां के संबंध भारत से मजबूत होंगे। मालूम हो कि देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को घूमने के लिए छुट्टी और ब्याज रहित अडवांस देने का प्रावधान है। अभी तक वे परिवार के साथ देश के अंदर ही घूम सकते थे। विदेश यात्रा पर जाने से पहले ट्रेवल इंश्योरेंस वाकई महत्वपूर्ण।
कर्मचारियों को अब एलटीसी के तहत रोजाना भत्ता नहीं
केंद्रीय कर्मचारियों को अब एलटीसी के तहत रोजाना भत्ता नहीं मिलेगा। एलटीसी के तहत कर्मचारियों को टिकट के पैसे वापस मिलते हैं। डीओपीटी ने इस बारे में एक बार फिर कहा है कि स्थानीय यात्राओं पर आए खर्च और किसी इमरजेंसी खर्च को एलटीसी के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा, लेकिन प्रीमियम या सुविधा ट्रेनों और तत्काल जैसी सेवाओं को एलटीसी के तहत अनुमति दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications