IRCTC: पांच ट्रेनों की टिकटों के दाम हुए कम
रेलवे में आए कुछ बदलाव जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए वाकई अच्छी खबर है।
रेलवे में आए कुछ बदलाव जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए वाकई अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने हाल ही में पांच ट्रेनों के दामों में कटौती कर दी है। ये ट्रेनें दक्षिणी-पश्चिमी रेलवे (एसडब्ल्यूआर) की हैं। ये पांचों ट्रेनें बेंगलुरु, गदग, मैसूर से चलती हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के दामों में इसलिए कटौती की है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री एयर कंडीशंड कोच का इस्तेमाल कर सकें।
बता दें कि रिपोर्ट्स की अगर मानें तो अधिकारी ने जानकारी दी है कि डायनैमिक फेयर में एसी टिकटों के दामों में कटौती की गई है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने दूसरे जोन के रेलवे अधिकारियों को डायनैमिक फेयर में कटौती करने की अपील की है, जिससे एसी रेलवे कोच में यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके।

इन एसी कोच ट्रेनों के दामों में कटौती की गई है:
- गदग-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के दामों को 435 कर दिया गया है। पहले यह कीमत 495 रुपये थी। शुत्रों की मानें तो यह नए दाम 11 नवंबर से लागू होंगे।
- मैसूर-शिरडी सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की एसी कोच के दामों में भी कटौती की गई है। पहले कीमत 495 रुपये होती थी, अब यह कीमत 260 रुपये हो गई है। इस कीमत में यात्री मैसूर से बेंगलुरु की यात्रा 3 दिसंबर से कर सकते हैं।
- यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी के दाम बेंगलुरु से हुबली तक 735 से कम कर के 590 रुपये कर दिए गए हैं। नई कीमत 30 नवंबर से लागू होगी।
- यशवंतपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी कोच की नई कीमत 305 रुपये हो गई है। पहले यह कीमत 345 रुपये थी। नई कीमत की शुरुआत 22 नवंबर से लागू हो रही है।
- दक्षिणी-पश्चिमी रेलवे (एसडब्ल्यूआर) की कीमत भी कम हुई है। अब यह 590 रुपये कर दी गई है। वहीं पहले इसकी कीमत 735 रुपये होती थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications